जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन किया

जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कल झारखंड में जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्‍सव में देश भर की कला और शिल्‍प का प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में 336 अत्यंत पिछड़ी जनजातियों, जनजातीय समुदायों और वन-धन विकास केन्द्रों के स्टॉल लगाए गए हैं।
    
इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि आदि महोत्सव देश भर से आये आदिवासी समुदायों में एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की भावना का संचार कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनजातीय लोगों के लिए मंच उपलब्‍ध कराते हैं और इससे वोकल फॉर लोकल यानी स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। श्री मुंडा ने कहा कि यह महोत्‍सव ग्राहकों को जनजातीय उत्‍पादों के प्रति आकर्षित करेगा

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला