जनसुनवाई में एटा जिले की अलीगंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित की गई जनसुनवाई में एटा जिले की अलीगंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उपजिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अगस्त में अलीगंज तहसील क्षेत्र की कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिसमें से सबसे अधिक राजस्व संबंधी थीं। इन सभी शिकायतों को समय से निस्तारित किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला