उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में फतेहपुर गांव में आज जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में छह लोगों की मृत्यु हो गई। जिला मजिस्ट्रेट अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण हुई इस झडप में एक गुट के एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गुट के छह लोग घायल हो गये। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां पांच लोगों की मृत्यु हो गई। इस मामले में 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एहतियात के तौर पर फतेहपुर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है और अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। राज्य के गृह मामलों के प्रधान सचिव और कानून व्यवस्था के विशेष पुलिस महानिदेशक गांव पहुंच गए हैं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और गांव के लोगों से बातचीत की।
neww | October 2, 2023 9:08 PM | उत्तर प्रदेश झडप
जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में छह लोगों की मृत्यु
