मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा की स्थापना का अनावरण किया

जम्मू-कश्मीर में, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में लोक सचिवालय में राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में महात्मा गांधी की प्रतिमा और उनके चरखें की स्थापना का अनावरण किया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा कि गांधी जी का हमेशा मानना था कि चरखे की परिधि का संदेश उसकी मूर्त परिधि से कहीं अधिक व्यापक है। उन्होंने कहा कि चरखे का लक्ष्य मानव जाति की सेवा करना, दूसरों को नुकसान पहुंचाए बिना जीना, अमीर और गरीब, पूंजी और श्रम के बीच एक अटूट बंधन को स्थापित करना है। श्री सिन्‍हा ने कहा कि गांधी जी ने चरखे का इस्‍तेमाल ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में उपयोग किया था। चरखा स्वदेशी आंदोलन, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला