जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने प्रायोगिक परियोजना शुरू की

  
पंजाब में, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की है जिसके अंतर्गत अमृतसर जिले के चोगावां ब्लॉक में बासमती फसल की ऐसी खेती की गई है, जिससे कोई अवशेष उत्पन्न न हो। अवशेष-मुक्त खेती में रसायनों का न्यूनतम या बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया जाता है। चोगावां ब्लॉक रावी नदी के घाटी में स्थित है और इसमें सबसे सुगंधित लंबे अनाज वाले बासमती चावल के पोषण के लिए अनुकूल जलवायु परिस्थितियां हैं, जो इसे निर्यात गुणवत्ता वाली उपज बनाती है। राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने कहा कि किसानों को कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूक करने के लिए क्षेत्र में एक जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है और बासमती फसल पर लगभग 10 कीटनाशकों/कवकनाशकों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला