झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का आज सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वर्ष 2018 में उन्होंने न्यायाधीश पद पर योगदान दिया था। इससे पहले बार काउंसिल के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। न्यायमूर्ति कैलाश देव का पार्थिव शरीर मेडिकल अस्पताल से उनके डोरंडा नेपाल हाउस स्थित आवास पर रखा गया है, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन को अत्यन्त दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उनका निधन न्यायिक जगत में एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी श्री देव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को दुःख की घड़ी में सांत्वना दी है।