मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

झारखंड उपचुनाव: झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार बेबी देवी ने डुमरी विधानसभा सीट जीत ली है

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार और उत्पाद विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी देवी ने उपचुनाव में डुमरी विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए गठबंधन की यशोदा देवी को 17 हजार एक सौ से अधिक मतों के अंतर से  हराया।
राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जुगनॉथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। जुगनॉथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने इस जीत के लिए डुमरी की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने दिवंगत पति के बचे हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बेबी देवी को बधाई दी और राज्य में किये गये विकास कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला