झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स और सदर अस्पताल रांची में सैकड़ों संदिग्ध मरीज आ रहे हैं। कल राज्यभर में डेंगू के 40 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई जबकि चिकुनगुनिया के 4 मरीज मिले। वहीं कल पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के एक मरीज की मौत हो गई। उधर धनबाद में उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन ने सभी प्रखंडों में डेंगू की जांच को लेकर सर्वे अभियान शुरू कराया है। सर्वे में स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूक होकर इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
neww | September 20, 2023 3:21 PM | Jharkhand | रांची
झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
