रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 में आज सड़क दुर्घटना में 1 ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर के पास हुई। 2 मोटर साइकिल के आपस में टकराने से उसपर सवार पति पत्नी और 2 बच्चे सड़क पर गिर गए, पीछे से आ रही 1 ट्रेलर ने इन्हें अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में 5 वर्षीय बालक बाल बाल बच गया। इधर, रांची टाटा रोड पर नावाडीह मोड़ के पास 1 गाड़ी के पलट जाने से 2 महिला समेत 8 लोग घायल हो गए।
neww | September 18, 2023 8:35 PM | Jharkhand | रांची
झारखंड: सड़क दुर्घटना में 1 ही परिवार के 3 लोगों की मौत
