October 3, 2023 7:13 PM | Chhattisgarh

printer

ट्रेनों के अनियमित चालन और कभी भी निरस्त किए जाने जैसी दिक्कतों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा

ट्रेनों के अनियमित चालन और कभी भी निरस्त किए जाने जैसी दिक्कतों से लोगों को हो रही परेशानी के संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों और स्थानीय यात्री ट्रेनों को बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त किया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री बघेल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह शुरू किया जाए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला