महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी शहर में कल दो मंजिला इमारत ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया। हमारे संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा, इमारत चालीस से पैंतालीस वर्ष पुरानी थी और भिवंडी नगर निगम ने मालिकों को दो बार नोटिस भी दिया था। नगर निगम आयुक्त अजय वैद्य ने कहा, विस्तृत जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
neww | September 3, 2023 12:05 PM | मुंबई-बिल्डिंग गिरी
ठाणे के भिवंडी शहर में दो मंजिला इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत, चार घायल
