तंजानिया की राष्‍ट्रपति समिया सुलुहू हसन आज भारत की चार दिन की सरकारी यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची

तंजानिया की राष्‍ट्रपति समिया सुलुहू हसन आज भारत की चार दिन की सरकारी यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची। देश की राष्‍ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है। हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी केन्‍द्रीय शिक्षा राज्‍यमंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने की।

राष्‍ट्रपति भवन में कल उनका समारोह पूर्वक स्‍वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट पर पुष्‍पमाला अर्पण समारोह में भाग लेंगी। वे बाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षी वार्ता में भी भाग लेंगी और शाम को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगी तथा रात्रि भोजन में शामिल होंगी।

मंगलवार को वे व्‍यापार और निवेश मंच में भाग लेंगी जिससे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला