मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन इस महीने की 8 से 10 तारीख तक भारत की यात्रा पर

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन इस महीने की 8 से 10 तारीख तक भारत की यात्रा पर रहेंगी। यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। तंजानिया की राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी। वे इस महीने की 10 तारीख को नई दिल्ली में एक व्यापार और निवेश बैठक में भी भाग लेंगी। यह यात्रा भारत और तंजानिया के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला