तमिलनाडु के कुन्नूर में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 42 घायल

    
तमिलनाडु में कल कुन्नूर में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। बस में तेनकासी के 60 पर्यटक सवार थे। दुर्घटना के समय ये बस ऊटी से लौट रही थी। घायलों को ऊटी और कोयंबतूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला