केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि त्रिपुरा के प्रत्येक जिले की निर्यात योजना सरकार द्वारा डिजाइन की गई है। त्रिपुरा में कुल आठ जिले- पश्चिमी त्रिपुरा, सिपाहीजला, धलाई, गोमती, दक्षिण त्रिपुरा, उत्तरी त्रिपुरा और उनाकोटि हैं। सिपाहीजला जिले के बिशालगढ़ में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद आज पत्रकारों से बात करते हुए सुश्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राज्य से निर्यात बढ़ाने के लिए मंत्रालय बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए वित्तीय अनुदान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों के संबंध में निर्यात के मामले में राज्य सूची में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा से अधिक निर्यात राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि रबर की खेती बढ़ाने के लिए मंत्रालय इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र में दो लाख हेक्टेयर भूमि तक फैलाने का प्रयास कर रहा है। सुश्री पटेल ने कहा कि सरकार इस प्रयास में टायर कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।
neww | September 13, 2023 7:28 PM | त्रिपुरा-अनुप्रिया
त्रिपुरा के प्रत्येक जिले की निर्यात योजना सरकार द्वारा डिजाइन की गई है- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल
