त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में डिजिटल व्यवस्था विकसित करने के लिए राज्य सचिवालय में ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू की है। उन्होंने राज्य सरकार के उन विभागों को भी सम्मानित किया जिन्होंने ई-कार्यालय प्रणाली को शत प्रतिशत लागू करते हुए दफ्तरों को कागज रहित बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा ई-कैबिनेट प्रणाली राज्य में ऐतिहासिक पहल है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला चौथा राज्य है। उन्होंने बताया कि डिजिटलीकरण प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य सरकार ने प्रत्येक विभाग में ई-कार्यालय प्रणाली आरंभ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटलीकरण के आज के युग में यह अभियान एक त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा बनाने में मदद करेगा।
neww | September 28, 2023 12:04 PM | त्रिपुरा-ई-कैबिनेट
त्रिपुरा में डिजिटल व्यवस्था विकसित करने के लिए राज्य सचिवालय में ई-कैबिनेट प्रणाली का शुभारंभ
