दिल्‍ली का मौसम

राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा। अभी शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री अधिक 23 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला