मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिल्‍ली का मौसम

राजधानी में आज बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्‍की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में चार दशमलव एक मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव  दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्‍यूनतम सामान्‍य से एक डिग्री कम रहते हुए 23 दशमलव सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्‍टों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल के छाए रहने के साथ-साथ हल्‍की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला