दिल्‍ली का मौसम

राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 34 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्‍यूनतम तापमान 24 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह हल्‍की धुन्‍ध रहेगी। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला