दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक का सामान बनाने की एक फैक्टरी में कल रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई। दमकल विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही 10 गाड़ियों के साथ कर्मचारियों को भेजा गया। आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। धुआं फैलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई थी। फैक्ट्री के मजदूरों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
neww | September 9, 2023 7:26 PM | दिल्ली-आग
दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक का सामान बनाने की एक फैक्टरी भीषण आग
