मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिल्ली के हरियाणा भवन में विशेष महिला सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 
दिल्ली के हरियाणा भवन में आज एक विशेष महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  हरियाणा के विभिन्न जिलों से आई महिलाएं नए संसद भवन में नारी शक्ति वंदन विधेयक की चर्चा देखने के लिए एकत्र हुई थी।
  
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, लोकसभा सांसद संजय भाटिया, नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक लतिका शर्मा और नरेश कौशिक भी मौजूद थे।
  
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक भारत में महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है, जो स्त्री-पुरुष समानता और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि उनका राज्य पहले से ही स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने में अग्रणी है। हरियाणा सरकार स्थानीय स्वशासन संस्थाओं और पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करती है।
    
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भी प्रधानमंत्री मोदी की परिवर्तनकारी पहल की सराहना की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला