दिल्ली नगर निगम ने आज राजधानी के सिविक सेंटर स्थित मुख्यालय में राजभाषा सम्मान समारोह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। हिंदी भाषा के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में निगम कर्मचारियों ने काव्य, गीत और शायरी प्रतियोगिता में भाग लिया। हिंदी भाषा के सम्मान में आयोजित इस समारोह के दूसरे दिन राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिंदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति, सभ्यताएं और संस्कार की संवाहिका है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की वैचारिक एवं सामाजिक एकता का आधार उसकी भाषा ही होती है।
neww | September 15, 2023 7:20 PM | दिल्ली राजभाषा
दिल्ली नगर निगम ने आज राजधानी के सिविक सेंटर स्थित मुख्यालय में राजभाषा सम्मान समारोह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
