मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 7, 2023 6:13 PM | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते आगामी 9 और 10 सितंबर को कई मार्गों को किया डायवर्ट

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते आगामी 9 और 10 सितंबर को कई मार्गों को डायवर्ट कर दिया है। नई दिल्ली में 2 दिन चलने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों का आगमन रहेगा। दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों व नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के द्वारा ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info का संचालन भी किया जा रहा है। यातायात मार्ग संबंधी जानकारी ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1085 अथवा 022-25844444 से प्राप्त की जा सकती है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला