मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिल्ली में गर्मी से परेशान लोगों को रिमझिम बारिश से मिली राहत

 
राजधानी में आज कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला