मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 14, 2023 1:17 PM | हिंदी दिवस

printer

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी

 देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना के सूत्र को मजबूत करती रहेगी। 14 सितम्‍बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। क्‍योंकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में हिंदी भाषा बोली जाती है, इसलिए हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया। हिंदी को प्रत्‍येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्‍बर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और लगभग 52 करोड़ से अधिक लोगों की पहली भाषा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला