देश के अन्य भागों की तरह कर्नाटक में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य उन सभी वीरों और वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी, सैन्यकर्मी, सशस्त्र केन्द्रीय पुलिस बलों और राज्य पुलिस कार्मिकों, के रूप में सेवा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। अभियान के हिस्से के रूप में नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा पंचायतें एक कलश में विभिन्न क्षेत्रों से मिट्टी एकत्र कर रही हैं। युवा कार्यक्रम और खेल विभाग के प्रमुख सचिव एन मंजूनाथ ने कर्नाटक में इस अभियान के बारे में आकाशवाणी से विशेष बातचीत की।
neww | September 29, 2023 1:04 PM | कर्नाटक - मेरी माटी मेरा देश
देश के वीरों और वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए कर्नाटक में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान जोरो पर
