नागपुर में आज सुबह अभूतपूर्व बारिश हुई। हालांकि, दोपहर तक बाढ़ जैसी स्थिति सामान्य हो गई। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शाम नागपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगभग चार सौ लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो लोगों की मृत्यु हो गई।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शाम अंबाझारी ओवरफ्लो प्वाइंट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अंबाझरी झील की जल भंडारण क्षमता बढ़ाने और झील के किनारे बाढ़ सुरक्षा दीवारें बनाने की जरूरत है।