मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 27, 2023 10:56 AM | केरल-निपाह

printer

निपाह संक्रमण के बाद कोझिकोड के नियंत्रित क्षेत्रों से प्रतिबंध हटाए गए

केरल के कोझिकोड के जिलाधिकारियों ने निपाह संक्रमण के बाद जिन क्षेत्रों को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया था वहां से सारे प्रतिबंध हटा दिये हैं। जिलाधिकारी ए. गीता ने कोझिकोड निगम और फेरोक नगर पालिका के सातों वार्डों में लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का आदेश जारी किया। इन क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में आज से सामान्य कार्यवाही फिर से बहाल होगी।

 इस बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि 42 दिनों तक संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिलने की स्थिति में ही कोझिकोड को निपाह मुक्त घोषित किया जाएगा। लोगों को अगले महीने की 26 तारीख तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने लोगों को आपसी दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी है।     

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला