नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्री जोशी ने कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लोगों के बैठने, पानी, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं तय समय पर सुनियोजित ढंग से पूरा करने को कहा।
neww | September 22, 2023 4:36 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS | नैनीताल ज
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
