पंजाब में 19 किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन से रेल सेवाए बुरी तरह प्रभावित हुईं

पंजाब में 19 किसान संगठनों के आज से शुरू हुए तीन दिन के रेल रोको आंदोलन से विभिन्‍न रेल मार्गो पर रेल सेवाए बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं। किसान संगठनों के सदस्‍य बडी संख्‍या में रेल पटरियों पर बैठ गए हैं जिससे राज्‍य में लम्‍बी दूरी की रेलगाडियों के साथ-साथ स्‍थानीय रेलगाडियों की सेवा भी प्रभावित हुई है। अनेक रेलगाडियों को रास्‍ते में अलग-अलग जगह पर रोकना पडा है।
    
रेल यातायात में अचानक बाधा आने से अमृतसर, जालंधर, पठानकोट और लुधियाना सहित  विभिन्‍न रेलवे स्‍टेशनों पर यात्रियों की भीड बढ गई है। किसान संगठन बाढ प्रभावित लोगों के लिए कम से कम पचास हजार रूपये के मुआवजे तथा फसलों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला