पंजाब में 19 किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के कारण आज लगातार दूसरे दिन रेल सेवाएं बाधित रहीं। इस आंदोलन से राज्य में 90 से ज्यादा रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। अगले आदेश तक लगभग 50 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं जबकि 29 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 11 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में किसान संगठनों के सदस्य विभिन्न रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। किसान संगठन बाढ़ प्रभावितों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और उनकी विभिन्न फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
neww | September 29, 2023 7:21 PM | पंजाब-रेल सेवाएं बाधित
पंजाब में 19 किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के कारण आज लगातार दूसरे दिन रेल सेवाएं बाधित
