पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधाराओं के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है– कृषि मंत्री गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधाराओं के अनुरूप देश और प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में केंद्र से लेकर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। श्री जोशी ने आज देहरादून में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही। इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक और चिंतक थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला