मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 16, 2023 7:53 PM | 46.ओजोन दिवस

printer

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज 29वां विश्‍व ओजोन दिवस मनाया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज 29वां विश्‍व ओजोन दिवस मनाया। मंत्रालय में सचिव लीना नंदन, यूएनईपी इण्डिया कार्यालय के प्रमुख अतुल बागई और यूएनडीपी इण्डिया कार्यालय की उप आवासीय प्रतिनिधि ईसाबेले त्‍सेन ने समारोह में भाग लिया।

मांट्रियल सन्धि पर हस्‍ताक्षर होने के उपलक्ष्‍य में प्रतिवर्ष 16 सितंबर को ओजोन दिवस मनाया जाता है। इस संधि पर 1987 में हस्‍ताक्षर किए गए थे। यह सन्धि ओजोन गैस के उत्‍पादन और उसका उपभोग घटाने के लिए की गई थी। 

ओजोन दिवस आम जनता के बीच ओजोन परत के बारे में जागरूकता फैलाने और इसे संरक्षित करने के संबंध में मनाया जाता है।

सुश्री नंदन ने कहा कि भारत अर्थव्‍यवस्‍था और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने यह करके दिखाया है। भारत अपने 2030 के लक्ष्‍य से बहुत पहले यह उपलब्धि हासिल कर लेगा।

उन्‍होंने कहा कि भारत उर्जा कुशलता के उच्‍च मानक अपनाता है। उन्‍होंने कहा कि इसे दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ साझा भी करना चाहिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला