पर्वतारोही लक्ष्मी झा दिल्ली में सम्मानित

हाल ही में तुर्की की सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत को फतह करने वाली पर्वतारोही लक्ष्मी झा को दिल्ली में सम्मानित किया गया। लक्ष्मी झा को भारत के स्वाधीनता दिवस के दिन पंद्रह अगस्त को इस चोटी पर तिरंगा फहराना था। लेकिन वहां मौसम खराब होने के कारण उन्हें 18 अगस्त को यह मौका मिला और उन्होंने इसी दिन तुर्की की इस चोटी पर तिरंगा फहराया । तुर्की की 16 हजार 854 फीट ऊंची इस चोटी को फतह करने वाली लक्ष्मी झा की अगली कोशिश दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है। लक्ष्मी झा को सम्मानित करते हुए अवसर ट्रस्ट के प्रमुख आर के सिन्हा ने कहा  है कि उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्मी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहराने में कामयाब रहेंगी। बिहार के सहरसा जिले की निवासी लक्ष्मी झा भारत की अकेली महिला पर्वतारोही हैं, जो किलिमंजारो चोटी को भी फतह कर चुकी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला