पश्चिमी ओडिशा में नुआखाई त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है

पश्चिमी ओडिशा जिलों में बहुप्रतीक्षित दिन, नुआखाई उत्सव, आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग सुबह एक निर्धारित समय पर अपने-अपने देवताओं को नई फसल चढ़ाते हैं। इस दिन लोग नई फसल से विभिन्न व्यंजन तैयार करके उसका आनंद लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक घर में सबसे बड़े लोग अपने धान के खेतों की पूजा करते हैं और भरपूर फसल और अनुकूल मौसम के लिए प्रार्थना करते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नुआखाई त्योहार पर देशवासियों को बधाई दी और उनकी समृद्धि की कामना की। नुआखाई ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है जहां खेत की पहली उपज देवी को अर्पित की जाती है और लोग बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। यह त्योहार विशेष रूप से संबलपुर, बारगढ़, झारसुगुड़ा, बॉलांगीर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, देवगढ़ और सुंदरगढ़ में मनाया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला