मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

पश्चिम बंगाल में लगातार वर्षा से दामोदर घाटी निगम के विभिन्न जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति

पश्चिम बंगाल में लगातार वर्षा से दामोदर घाटी निगम के विभिन्न जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है। आज विभिन्न जलाशयों से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मैथन जलाशय से 35 हजार और पंचेत जलाशय से 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पश्चिमी मेदिनीपुर, हुगली और हावड़ा के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की आशंका है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि हुगली जिले में स्थिति चिंताजनक है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सभी संभव उपाय किए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला