पिथौरागढ़ जिले के मोस्टमानू स्थित मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सशस्त्र सीमा बल व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देश पर जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
neww | September 16, 2023 4:33 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
पिथौरागढ़ जिले में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया
