सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने आज नई दिल्ली में भारत की जी20 अध्यक्षता पर "पीपुल्स जी20" नामक एक ईबुक का अनावरण किया। इस पुस्तक में भारत की जी20 अध्यक्षता की पूरी यात्रा का विवरण है। पुस्तक के तीन भाग हैं। पहला भाग नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन से संबंधित है। पुस्तक के दूसरे भाग में शेरपा और वित्त ट्रैक के तहत विभिन्न कार्य समूहों की बैठकों का विवरण है। तीसरे और अंतिम भाग में पिछले साल देश भर में आयोजित जन-भागीदारी कार्यक्रमों के चित्रों का संकलन है। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक मनीष देसाई और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
neww | September 18, 2023 5:39 PM | अपूर्वा- पुस्तक विमोचन
पीपुल्स जी20 नामक ईबुक का सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा द्वारा अनावरण
