समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा है कि पोषण माह का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है। इसी शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के गांव से की गई है। श्री झा आज रांची में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर महीने राज्यभर के आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा 34 लाख से अधिक लाभार्थियों को सेवा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान हर गोदाम की निगरानी पोषण ट्रैकर में और सभी लाभार्थियों की डिजिटल डेटा एंट्री भी सुनिश्चित की गई है।
neww | September 20, 2023 8:55 PM | Jharkhand | रांची
पोषण माह का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है–शशि प्रकाश झा
