मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 8, 2023 8:55 PM

printer

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में सेब उत्पादन की बेहतर संभावनाएं हैंः राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से उद्यान विभाग के अपर निदेशक डॉक्टर आर. के. सिंह ने आज देहरादून में मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के पहाड़ी जिलों में सेब उत्पादन की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने चमोली और पिथौरागढ़ में सेब उत्पादन के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत पर जोर दिया। राज्यपाल ने बेहतर सेब उत्पादन के लिये काश्तकारों को जागरूक करने पर बल देते हुये सेब की नई किस्मों और नई तकनीकों से जरिये सेब उत्पादन करने के लिये प्रयास करने को भी कहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला