प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने आज इटावा में 52 करोड़ रुपये लागत की निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार विकासोन्मुखी और पारदर्शी नीतियों से प्रदेश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इटावा जिले के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। आज लोकार्पित विकास परियोजनाएं सिर्फ एक झांकी मात्र है। विभाग जनप्रतिनिधियों के मांगों और प्रस्तावों के क्रम में अन्य विकास और निर्माण परियोजनाओं को मूर्त रूप देगी। लोक निर्माण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय में निर्माण को पूरा कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान स्थानीय सांसद रमाशंकर कठेरिया और सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नगर में आडिटोरियम बनाये जाने के साथ-साथ नुमाइश चौराहे से लॉयन सफारी तक सड़क बनाये जाने की मांग की है।
neww | September 10, 2023 8:09 PM | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इटावा में 52 करोड़ रुपये लागत की निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
