मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 27, 2023 9:08 PM

printer

प्रदेश के 3 पुलिस अधिकारी फिक्की अवॉर्ड से सम्मानित

छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अधिकारी फिक्की अवॉर्ड से सम्मानित किए गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड कार्यक्रम में कम्युनिटी पुलिसिंग केटेगरी में दंतेवाड़ा जिले में चलाये गये 'लोन वर्राटू' के लिए जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव को सम्मानित किया गया। वहीं, सर्विलेंस और मॉनिटरिंग केटेगरी में राजनांदगांव जिले में चलाये गये ”त्रिनेत्रम“ अभियान के लिए तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और महिला सुरक्षा वर्ग में राज्य स्तरीय ”अभिव्यक्ति“ कार्यक्रम के लिए पुलिस अधिकारी पूजा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा बीते कई वर्षों से अच्छे कार्यों और बेस्ट प्रेक्टिसेस पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला