पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आगामी 6 माह में निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं के निर्माण और उनकी क्षति को रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश को संरक्षण प्रदान करने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। श्री बहुगुणा ने आज देहरादून में निराश्रित पशुओं के संबंध में हुई बैठक में ये बाते कहीं। बैठक में पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सड़कों पर घूमने वाली गायों को चिन्हित कर गौ-सदनों में रखा जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गौवंश की क्षति की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें निराश्रित गौवंश को गौ-सदनों तक लाना एक महत्वपूर्ण पहल है।
neww | September 9, 2023 6:14 PM | DEHRADUN | Uttarakhand
प्रदेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं के निर्माण और उनकी क्षति को रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जाएंगे–पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा
