प्रदेश सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर रही है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

संकल्प यात्रा के दौरान आज बोकारो पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता से किए वादे पूरे नहीं कर रही है। शहर के सेक्टर 12 स्थित मनसा मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए सरकार ने झारखंड की जनता को ठगने का काम किया है। श्री मरांडी ने कहा कि सरकार केंद्र द्वारा जनता के लिए भेजे गए अनाज को भी सही से वितरण नहीं कर पा रही है। इससे पूर्व संकल्प यात्रा को धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह और विधायक बिरंची नारायण ने भी संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला