प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची और पूर्वी सिंहभूम समेत देश के 70 स्थानों पर एक साथ कल पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे। उधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन शिरकत करेंगे।
neww | September 16, 2023 3:06 PM | jharkhand news | Ranchi
प्रधानमंत्री देश के 70 स्थानों पर एक साथ कल पीएम विश्वकर्मा योजना की करेंगे शुरुआत
