प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा पखवाड़े’ के रूप में मनाएगी। पार्टी ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को प्रदेशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री भट्ट ने बताया 19 से 24 सितंबर के मध्य आयुष्मान भव कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
neww | September 9, 2023 7:04 PM | DEHRADUN | Uttarakhand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा पखवाड़े’ के रूप में मनाया जाएगा–भारतीय जनता पार्टी
