प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाज़ी में तीसरा स्वर्ण जीतने पर ज्योति सुरेशा वेन्नम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि सुश्री ज्योति के समर्पण और कौशल ने एक बार फिर देश को गर्व करने का अवसर दिया है।
श्री मोदी ने कंपाउंड तीरंदाज़ी में, पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले ओजस प्रवीण देवताले को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री ओजस भी अपने सटीक निशाने और दृढ संकल्प से एक बार फिर देश को गर्व से भर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कंपाउंड तीरंदाज़ी में ही पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीतने वाले अभिषेक वर्मा को भी बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि श्री अभिषेक की उपलब्धि से देश रोमांचित है।
कंपाउंड तीरंदाज़ी में 50 मीटर की दूरी से निशाना साधा जाता है।
neww | October 7, 2023 10:48 AM | प्रधानमंत्री-तीरंदाज़ी पदक विजेता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाज़ी में तीसरा स्वर्ण जीतने पर ज्योति सुरेशा वेन्नम को बधाई दी
