मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

प्रधानमंत्री ने बिलासपुर में महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे केन्द्र में हो या राज्य में रही हो, हमेशा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को बिजली, सड़क और अन्य विकास कार्यों के लिए पर्याप्‍त धनराशि आवंटित की लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन के कारण केन्द्र की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पाया।

श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पी.एस.सी. घोटाला युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

धान खरीदी के मुद्दे पर श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से धान का एक-एक दाना केन्द्र सरकार खरीदती है और धान खरीदी के पैसे केन्द्र सरकार ही देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा धान उत्पादन करने वाले किसानों के लिए हमेशा समर्पित रही है। 

श्री मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय के साथ विकसित भारत का निर्माण ही भाजपा का लक्ष्य और मॉडल है। 

भाजपा ने बिलासपुर में इस महासंकल्प रैली का आयोजन पार्टी द्वारा प्रदेश में निकाली गई दो परिवर्तन यात्राओं के समापन अवसर पर किया था। गौरतलब है कि भाजपा ने बारह सितंबर को दंतेवाड़ा से और पन्द्रह सितंबर को जशपुर से परिवर्तन यात्रा निकाली थी। इन दोनों यात्राओं ने करीब तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रदेश के सत्‍तासी विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला