उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने बच्चों से जुड़े अपराधों के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक अहम पहल की है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर ने आज से 19 अक्टूबर तक बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों और गांवों में जाकर लोगों को बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस कार्य में कानून से जुड़े छात्रों का भी सहयोग लिया जाएगा जिनको आज प्रशिक्षित किया गया।
neww | October 5, 2023 8:50 PM
बच्चों से जुड़े अपराधों के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
