बागेश्वर जिले में भुरकुटि नाले के तेज बहाव से किसानों की कृषि योग्य भूमि को नुकसान हो रहा है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि भू-कटाव को रोकने और कृषि योग्य जमीन को सुरक्षित करने की दृष्टि से नाले का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाले से भू-कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा के लिए धनराशि जारी हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 29 सितंबर से नाले का उपचार कार्य शुरू किया जाएगा।
neww | September 25, 2023 4:47 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
बागेश्वर जिले में भुरकुटि नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे–जिलाधिकारी
